Betul Latest News: बैतूल में RSS शाखा में हुआ सस्त्रो का पूजन: सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Latest News: बैतूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत भारती शाखा द्वारा आज शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया, जिसमें भारत भारती, जामठी, उड़दन, टिगरिया, लापझिरी, कधई गांव के स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विद्या भारती जनजातीय शिक्षा के राष्ट्रीय सह संयोजक बुधपाल सिंह ठाकुर शामिल हुए। शस्त्र पूजन में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भारत भारती के सचिव एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने कहा कि संघ वर्ष 2025 में 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने हिंदू समाज को संगठित करने और भारत को समृद्ध बनाने के लिए 1925 में विजयादशमी के दिन संघ का गठन किया था। संघ के स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं। ‘हमें अपने आचरण से समाज को प्रेरित करना होगा’

BETUL NEWS – सेप्टिक टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

नागर ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में परम पूज्य सरसंघचालक मोहन जी भागवत ने स्वयंसेवकों से समाज में पांच परिवर्तन लाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण जागरूकता, आत्मबोध और नागरिक कर्तव्यों का पालन शामिल है। हमें समाज के बीच जाकर अपने आचरण से समाज को प्रेरित करना होगा।

संघ की सौ वर्षों की साधना में लाखों स्वयंसेवकों ने अपना त्याग, समर्पण और बलिदान दिया है। जिसके कारण आज हिंदू समाज संगठित होकर भारत को शक्तिशाली और वैभवशाली बनाने में अपना योगदान दे रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति जैसे कार्य समाज की संगठित शक्ति का ही परिणाम है।

Leave a Comment