Betul Local News : कलश यात्रा के साथ गायत्री यज्ञ का हुआ शुभारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News :- आज ग्राम महेंद्रवाड़ी में पांच कुंडी गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। पंडित अनिल कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रों के द्वारा गायत्री माता गुरुजी वंदनीय माताजी का पूजन अर्चन कराया। सभी देव शक्तियों का आवाहन करके कलश एवं मां खेड़ापति का भी पूजन अर्चन किया गया। पूजन पर्वत उईके एवं उनकी धर्मपत्नी ने किया। सैकड़ो महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर आनंदित होकर कलश यात्रा प्रारंभ की पूरे ग्राम में घूमते हुए यात्रा महेंद्रवादी ग्राम के हनुमान मंदिर में पहुंची जहां कलश में जल भरकर उन्हें वापस यज्ञ स्थल पर लाया गया। गायत्री परिजन की टोली द्वारा टोली नायक श्री धोठे जी ने आरती कराकर कलश की स्थापना कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय जी एवं जतिन अहूजा जी का तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

Read Also – Betul Samachar : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का रास्ता साफ – स्टाफ क्वार्टर तोड़कर बनेगा नया अस्पताल

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच श्री रामन मर्सकोले, शिव शंकर सिंह, बच्चन सिंह जी राजेश साहू जी तहसील समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटनकर जी वरिष्ठ परिजन सुनील शर्मा जी वासुदेव नागले जी मधु यादव जी संतोष सोनी राजा अग्रवाल जी जिला सचिव रविशंकर पारखे जी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय जी और ग्राम घोड़ाडोंगरी से प्रज्ञा महिला मंडल ने आकर कार्यक्रम को गौंरवावित किया सभी महिलाएं एवं पुरुष भारतीय वेशभूषा में आए हुए थे। सभी ने भगवान के जय कारे और जय घोष लगाए। ग्राम के सभी कार्यकर्ताओं और महिला पुरुषों बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। यज्ञ कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा जिसमें प्रातः 9 से 12 गायत्री हवन पूजन किया जाएगा।दोपहर और शाम को प्रज्ञा पुराण सुनाई जाएगी कि मानव को कैसा जीवन जीना चाहिए। एवं युवाओं को व्यसनों से कैसे दूर रखा जाए। सभी से अनुग्रह है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Leave a Comment