विधानसभा घेराव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक हुई सम्पन्न

By sourabh deshmukh

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- प्रदेश में भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 16 दिसंबर को प्रदेश व्यापी आंदोलन भोपाल में करने जा रही है। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है।
जिसकों लेकर जिला कांग्रेस प्रभारी राजकुमार उपाध्याय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक भैंसदेही के स्थानीय उमा मैरिज लान में आयोजित की गई।

जिसमें प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिला प्रभारी राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोपाल पहुंचने को लेकर कहा गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि विधानसभा घेराव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शामिल हो सके। इस पर विचार-विमर्श किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक के नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्योंकि यह घेराव कार्यक्रम प्रदेश की निकम्मी सरकार को आईना दिखाने के लिए है।

Read Also – Betul News Today : AIRF ने रेलवे यूनियन चुनावों में फिर मारी बॉजी

आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान और लाड़ली बहनाओं को 3000 रुपए देने के वादे किए गए थे, लेकिन सरकार ने इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी की हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। पिछले एक साल में किसानों, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों सहित सभी वर्ग पर अत्याचार बढ़े हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन मोहित राठौर द्वारा एवं आभार प्रदर्शन रानू ठाकुर द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम नारायण तिवारी,मोरेश्वर पटेल,अरविंद झरबड़े,सुखदेव घाणेकर, दिलीप सिंह ठाकुर,प्रहलाद कोसे,प्रमोद सिंह ठाकुर,दिनेश महाले,विजय भुसकुटे,राजा आर्य ,अनिल निनावे,बाबुराव धोटे,शेखजी भाई,रघुनाथ मगरदे,डॉ दिनेश दवंडे,दादी येवले,मुन्नालाल वाड़ीवा,यादोराव गावंडे,प्रशांत वागद्रे,सतीश आर्य,दारा सिंह सलामे,महेन्द्र सिंह चौहान,महेश थोटेकर,सुभाष मोहरे,राज धाड़से,नरेश मोहरे,आदित्य लिखितकर,निखिल सोनी,अशोक उईके,अनिल गीद,अस्पाक काबरा,मयुर बारस्कर,गजानन आठवेंकर,सोयेब पठान,निखिल देशमुख,राजेश वाड़ीवा,दीपक करोले,मंगल परते,देवेश आठवेंकर,गौरव वैष्णव,कैलाश नकतूरे,राजकुमार साहु, पंजाब आहाके,राजू दहिकर,प्रेमलाल सरियाम, कादर शाह,मंगेश सरियाम, राहुल उइके,डॉ नीलेश बर्डे, मोहन धुर्वे, अलकेश नागले,गोकुल मोरले,प्रवीण बर्डे,उमेश अड़लक, नीलेश महाले,नामदेव सोनारे,डॉ सारोड़े,सोनू सोनारे,उखण्डया जी,श्रीराम चड़ोकार,गौरव कावड़कर,निकलेश कोसे, धर्मेन्द्र सावे,देवेंद्र मोहने,वासुदेव बारस्कर,कमलेश घोड़की,जनक परते,गणेश बंगाली,उदित आर्य,पंकज तुमडाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment