BETUL NEWS: नागपुर से मुलताई पहुंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS :- जापान के टोक्यो क्षेत्र स्थित निशि कसाई शहर में स्थापित होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा नागपुर से मुलताई पहुंची। रविवार शाम 5:30 बजे कोराडी मार्ग पर प्रतिमा का स्थानीय लोगों ने पूजन कर शोभायात्रा निकाली।

मां ताप्ती के दर्शन के बाद निकाली गई शोभायात्रा मंगलवार बाजार स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुई। शहरवासियों ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में भाग लिया, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और आदर्शों को स्मरण किया गया। जयघोष और भक्तिभाव से परिपूर्ण इस कार्यक्रम ने पूरे शहर को गौरवान्वित किया।
प्रतिमा अब कोराडी से होते हुए भोपाल जाएगी, जहां से इसे जापान भेजा जाएगा। यह पहला अवसर है, जब भारत की महान विरासत का प्रतीक जापान में स्थापित किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि मूर्ति हवाईजहाज के माध्यम से जापान जाएगी और वहा हिंदीभाषी लोगों द्वारा मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

Read Also – Betul News Today : जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में 250 विद्यार्थी हुए शामिल 25 रहे अनुपस्थित

Leave a Comment