ट्रेफिक व्यवस्था बदहाल होने से बार बार ट्रैफिक प्रभावित
मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित
BETUL NEWS / मुलताई :- नगर में मुख्य मार्ग पर ट्रेफिक व्यवस्था नही सुधारी जाने से बार बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। सोमवार सुबह मुख्य मार्ग पर गुरूद्वारे के पास लंबा जाम लगा रहा जिससे वाहन चालक परेशान होते रहे। इस दौरान ट्रेफिक जाम को नियंत्रित करने कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नजर नही आया। नगर का सबसे प्रमुख मार्ग होने के कारण लगातार उक्त मार्ग पर आवागमन बना रहता है। हालांकि उक्त मार्ग से बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध करने के बावजूद बढ़ते ट्रेफिक के कारण वाहनों की आवाजाही सतत जारी रहती है। शाम को स्कूल बसों के कारण भी जाम की स्थिति निर्मित होती है जिससे लोगों को परेशानी होती है। पूर्व में पुलिस प्रशासन की बैठक में कई बार मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठ चुका है लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था दिन प्रतिदिन लचर होती जा रही है।
गौ तस्करों की जल्द जमानत से आक्रोशित हुए हिंदू संगठन, सख्त कार्रवाई की मांग
नगर में ट्रेफिक पुलिस नही होने से भी यातायात व्ययस्था प्रभावित हो रही है। पूर्व में मुख्य मार्ग पर ट्रेफिक पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रित किया जाता था। इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा भी व्यवस्था संभाली गई लेकिन वर्तमान में यातायात नियंत्रित करने ट्रेफिक पुलिस और पुलिसकर्मी नजर नही आ रहे हैं जिससे लोगों में रोष नजर आ रहा है। जागरूक नागरिकों द्वारा मुख्य मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने की मांग की गई है।