महिला संगठन द्वारा घरों घर जाकर किया जा रहा वैदिक यज्ञ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS / चिचोली :- स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती के उपलक्ष में वेद के प्रति जागरूक नगर की महिला संगठन की महिलाओं द्वारा 200 घरों में घर-घर जाकर वैदिक हवन यज्ञ कर वेद प्रचार का संकल्प लिया गया था l जिसके तहत नगर नगर के युवा पत्रकार एवं तहसील पत्रकार संघ के सचिव विनय नेहा आर्य के कनिष्ठ पुत्र विराज आर्य के अन्नप्रासन संस्कार के सुअवसर पर वैदिक विधि विधान के अनुसार हवन यज्ञ दिन सोमवार को उनके निवास स्थान पर संपन्न कराया गया ! यज्ञ में महिला संगठन की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित हुई महिला संगठन की भारतीय मालवीय एवं रोशनी आर्य ने बताया कि स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती के अवसर पर महिला संगठन के द्वारा 200 घरों में घर-घर जाकर वैदिक हवन यज्ञ संपन्न करने का संकल्प लिया गया था अभी तक हमारे द्वारा लगभग नगर के 120 घरों में यज्ञ हवन संपन्न कराया जा चुके हैं आज दिन सोमवार हमारे द्वारा तीन घरों में यज्ञ संपन्न कराया गया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नप अध्यक्ष सुलोचना मालवीय, पार्षद अनीता आर्य, भारती मालवीय ,रोशनी आर्य, रेखा मालवीय , सुनीता मालवीय राजकुमारी आर्य, आरती आर्य सरोज आर्य, चेतना आर्य, अरुण आर्य रश्मि मदरेले, करुणा आर्य,सरला मालवीय, शांति आर्य, रंजना आर्य, वंदना दुबे इत्यादि महिलाएं मौजूद थी L

Leave a Comment