सशक्त महिला ही सशक्त समाज का करती है निर्माण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

महिलाएं किसी से कम नहीं, वे अपने बलबूते इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं

Betul News / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही महिला बाल विकास परियोजना मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन किया गया तत्पश्चात् कार्यक्रम मे पधारी सभी पार्षद महिलाओ को शाल श्रीफल देकर परियोजना अधिकारी द्वारा सम्मान किया गया। महिला दिवस पर महिलाओ की उन सभी उपलब्धियों के बारे मे सविस्तार से परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया। आज की एक महिला ही देश की राष्ट्रपति है। कठिन से कठिन समय मे भी अपनी योग्यता का परचम लहराने वाली नारी शक्ति ही है। नारी अपने दम पर किसी लक्ष्य को पाने के लिये जी जान लगा देती है। फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का या फिर परिवार की जिम्मेदारी हो या खेल का मैदान हर जगह अपनी छाप छोड़ती है।

Read Also – Betul Ki Khabar : महिला की कुएं में डूबने से मौत

महिलाओ को समानता का अधिकार और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिये समाज मे भूमिका संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। हर सफलता के पीछे नारी की ही ताकत होती है। हौसले की उड़ान हो तुम शक्ति प्रेम करुणा का संगम हो तुम। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्रीमती तारा पाल वार्ड नम्बर 10, से श्रीमती सुषमा प्रजापति वार्ड नम्बर 7, श्रीमती निर्मला महाले वार्ड नम्बर 4, उपस्थित थी। कार्यक्रम मे सभी सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित थी। अंत मे परियोजना अधिकारी ने कार्यक्रम मे पधारी सभी महिलाओ का आभार माना।

Leave a Comment