BETUL NEWS: जनपद सीईओ के कार्यो की हुई सराहना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                 सामुहिक विवाह सम्मेलन में 745 जोड़ों का हुआ विवाह

BETUL NEWS/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत सवालमेंढ़ा में मुख्यमंत्री कन्या निकाह विवाह योजना के तहत कुल 745 जोड़ो का विवाह पूरे रीति रिवाज से संपन्न कराया गया। जिसमे 6 जोड़ो का निकाह हुआ। सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती यशवंती धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष पवन परते, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावरकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद ब्रहमदेव (पटेल) कुबड़े एवं जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर एवं समस्त जनपद सदस्य, नगर परिषद के समस्त पार्षद, भाजपा वरिष्ठ नेता रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने बताया कि प्रदेश और देश के मुखिया द्वारा बेटियों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें कन्या निकाह विवाह योजना भी एक है। भैंसदेही ब्लाक में आज 4 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि से 745 जोड़ो का विवाह हो रहा है, जो व्यवस्थाएं विवाह सम्मेलन के लिए बनाई गई हैं। वह बहुत ही सुंदर और बेहतर व्यवस्था है जिसके लिए जनपद सीईओ देवेन्द्र दिक्षित भैंसदेही की मंच से सराहना की गई।

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लगातर 2006 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह की शुरुवात हुई है। पहले बताया जा रहा था कि सामान खराब दिया जाता था। आज सरकार ने सीधे खाते में चेक के माध्यम से 49000 हजार लाभ मिल रहा है। लगातार कई सैकड़ो जोड़े की शादी होते आ रही है माननीय मुख्यमंत्री जी के इस पहल से मध्य प्रदेश की गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हो रहा है। विवाह समारोह में शामिल सभी वर वधु को मेरी ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं बधाई , सभी अपने जीवन में खुश थे।

Betul Ki Khabar- पशु बली बंद कर चोटी कार्यक्रम का किया आयोजन, दिया अहिंसा का संदेश

जनपद सीईओ के कार्यो की हुई सराहना

जनपद सीईओ देवेंद्र दीक्षित द्वारा बताया कि हमारी पूरी टीम ने इस आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की है। अच्छी से अच्छी और बेहतर व्यवस्था बनाने की कोशिश की है। व्यवस्थाएं आप देख रहे हो, मेन गेट पर रीतिरिवाज के अनुसार आम के पत्तों के तोरण बंधवाया गया है, प्रत्येक पंडाल में जामुन की छोटी छोटी डालिया बंधवाई गई है, जो परंपरा अनुसार होना चाहिए, मैने स्वयं प्रत्येक वर वधु को आरती के लिए एक स्टील की थाली एवं स्टील का दिया मैने मेरी तरफ से भेट की है , साथ ही प्रत्येक जोड़े को एम एक पौधा भेट किया। सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठों, पत्रकार बंधुओं का आभार, साथ ही मेरे टीम के सभी साथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों, व्यवस्थाएं संभालने वाले सभी कर्मचारियों का भी मै आभार व्यक्त करता हुँ , जिनकी मेहनत से कार्यक्रम का सफल आयोजन हो पाया है।

जनसमुदाय के साथ बैठकर किया भोजन

सामुहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जनसमुदाय के साथ बैठकर भोजन किया। भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष पवन परते, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावरकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, एवं जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर और जनपद सीईओ ने जमीन पर बैठकर पत्तल पर भोजन किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठकर भेाजन करने से जनसमुदाय में खुशी देखी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे समस्त विभाग के आला अधिकारी मौजुद रहे।

Leave a Comment