BETUL NEWS- कृषि उपज मंडी से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण से यात्रा की शुरुआत होगी, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और सभी को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज संहिता के नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजेगा और लोगों में आज़ादी के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जागृत होगी। आयोजन समिति ने नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Betul Ki Taja Khabar- उपजेल में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, 21 बंदियों ने ली गुरुदीक्षा

Leave a Comment