हरदोली डेम फ़िल्टर प्लांट के रखरखाव में लापरवाही की शिकायत पर पार्षद ने किया निरीक्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                         प्लांट की ब्रिज रोटर मशीन मिली बंद, प्रयोग शाला भी बंद

BETUL NEWS/मुलताई। नगर को शुद्ध जल प्रदाय के लिए बनाए गए फिल्टर प्लांट के बंद रहने से नगर न आ रहे दूषित पानी की शिकायत पर बुधवार विवेकानंद पार्षद अंजलि शिवहरे ने फिल्टर प्लांट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे भी मौजूद थे। पार्षद शिवहरे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फ़िल्टर प्लांट की ब्रिज रोटर मशीन बंद मिली जिसके संबंध में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान फ़िल्टर प्लांट पर उपस्थित नपाकर्मी ने फ़िल्टर प्लांट में पानी का वेस्ट मटेरियल निकालने वाली ब्रिज रोटर मशीन बंद होने की जानकारी दी जिस पर पार्षद अंजलि शिवहरे ने नाराजगी जताते हुए बंद मशीन को शीघ्र शुरू करने के लिए जलप्रदाय प्रभारी योगेश अनेराव से चर्चा की जिस पर प्रभारी ने शीघ्र मशीन शुरू करने ला आश्वासन दिया। पार्षद अंजलि शिवहरे ने बताया की कुछ महीने पहले नगर में दूषित पानी पीने से बीमारियों का प्रकोप फ़ैल चुका है इसलिए नगरवासियों को शुद्ध जल प्रदाय करना नगर पालिका की प्राथमिकता होना चाहिए । लेकिन फ़िल्टर प्लांट के रखरखाव में लापरवाही के कारण बीते कुछ दिनों से नगरवासियों द्वारा नगर में फिर से गन्दा पानी आने की शिकायत मिल रही थी इसलिए आज हरदोली डेम के फ़िल्टर प्लांट पहुंचकर निरीक्षण किया है।

Betul Ki Khabar: नए साल की शुरुवात मे अतिक्रमण हटाने से दुकानदार परेशान

फ़िल्टर प्लांट में पानी की जांच के लिए बनी प्रयोगशाला भी बंद

निरीक्षण के दौरान पार्षद अंजलि शिवहरे को फ़िल्टर प्लांट के पानी की शुद्धता जांच के लिए बनाई गई प्रयोगशाला भी बंद मिली जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली की लेब टेक्निशियन नहीं होने के कारण प्रयोगशाला को बंद कर दिया गया है एवं फिलहाल में फ़िल्टर प्लांट पर केवल पानी का टी डी एस एवं पीएच नापा जा रहा है । पानी को महीने में एक बार बैतूल भेजकर अन्य जांचे कार्रवाई जा रही है। पार्षद अंजलि शिवहरे ने बताया की पानी की शुद्धता के लिए लेब में रोजाना पानी के रंग, स्वाद, टोटल हार्डनेस,पानी में बैक्टीरिया की संख्या जैसी जरुरी जांच होना चाहिए। लेकिन प्रयोगशाला बंद होने से ये सारी जरुरी जांचे भी नहीं हो पा रही है। पार्षद ने सीएमओ से शीघ्र लेब टेक्नोशियन की नियुक्ति कर प्रयोगशाला शुरू करने की मांग की है ।

Leave a Comment