Betul News: कलेक्टर ने संदीपनी विद्यालय का निरीक्षण कर की सराहना, टॉपर्स को दिए सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/भैंसदेही/मनीष राठौर:- जिला कलेक्टर महोदय ने आज संदीपनी विद्यालय भैंसदेही का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोटे और सहायक आयुक्त विवेक पांडे भी मौजूद थे। विद्यालय पहुंचते ही टॉपर विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण और सराहना
कलेक्टर ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की मूर्ति पर चंदन चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर लैब का जायजा लिया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह लैब अन्य विद्यालयों से कहीं अधिक आधुनिक और सुविधासंपन्न है। पुस्तकालय का निरीक्षण करने पर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुस्तकों पर ब्लॉक का नाम अंकित किया जाए, ताकि प्रबंधन बेहतर हो सके।

कक्षाओं की साफ-सफाई और सुसज्जनता देखकर वे प्रभावित हुए। प्रयोगशाला में पूर्ण संसाधनों की उपलब्धता पर संतुष्टि व्यक्त की। स्वामी विवेकानंद हाल की भव्यता की खूब प्रशंसा की और नवीन भवन का दौरा कर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी।

टॉपर्स से संवाद और महत्वपूर्ण सलाह
प्राचार्य कक्ष में टॉपर विद्यार्थियों, स्टाफ और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर ने उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं के अंकों के अलावा वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में नीट, क्लैट, यूपीएससी, सीए जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग या विद्यालय स्तर पर प्रति सप्ताह पाठ्यक्रम चलाए जाएं।

कक्षा 11वीं में विषय चयन से पूर्व विषय विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। यह सलाह संदीपनी विद्यालय सहित जिले के सभी विद्यालयों में प्राथमिकता से लागू हो, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बने।

Betul Samachar: कामथ में गहराया जल संकट, तीन वार्डों में एक सप्ताह से नही हुआ जलप्रदाय

टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित
निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को भेंट टॉकी दी। सम्मानित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:

कक्षा 9वीं: कुमारी रागिनी नरवर (पिता: अलकेश नरवर) – 88.33% (530/600)
कक्षा 10वीं: मेगा उकंडे (पिता: जगन्नाथ उकडे) – 95% (475/500)
कक्षा 11वीं: प्रेरणा पटैय्या (पिता: भगवानदास) – 90% (450/500)
कक्षा 12वीं: कुमारी डिंपल खड़ाईत (पिता: राजेश खड़ाईत) – 91.6% (458/500)

कलेक्टर ने सभी बच्चों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह निरीक्षण विद्यालय की गुणवत्ता में और सुधार का संकेत देता है

Leave a Comment