आज वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन भी खेल और मनोरंजन से रहेगा भरपूर –

By sourabh deshmukh

Published on:

Follow Us

।। श्री विनायकम स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘विहान’ का शुभारंभ।।
पहले दिन “निःशुल्क” प्लेनेटेरियम शो ने किया बच्चों को रोमांचित, पालकों ने की सराहना ।।

फाइनल मुकाबले के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

Betul News Today :- विगत 23 वर्षों से संचालित श्री विनायकम स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘विहान’ का शुभारंभ 26 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ हुआ। पहले दिन की थीम बच्चों और पालकों के लिए शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों का अद्भुत संगम रही। पहले दिन की शुरुआत “निःशुल्क” प्लेनेटेरियम शो से हुई, जिसमें बच्चों और उनके माता-पिता ने ब्रह्माण्ड की अद्भुत यात्रा का अनुभव किया। इसके बाद खेल गतिविधियों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वार्षिकोत्सव के पहले दिन नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा के करीब 2000 विद्यार्थियों और उनके पालकों ने निःशुल्क प्लेनेटेरियम शो का लुत्फ उठाया। इस शो में ब्रह्माण्ड के विभिन्न पहलुओं जैसे ग्रह, उपग्रह, सूर्य, सौर मंडल और डायनासोर युग की अनूठी जानकारी दी गई।

इस यात्रा ने बच्चों को खगोल विज्ञान और इतिहास की अद्भुत दुनिया से रूबरू कराया। चंद्रयान मिशन और चंद्र कथाओं को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसने बच्चों के साथ-साथ पालकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन के कार्यक्रम में ग्रेड 3 से 8 के छात्रों के लिए कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर रेस और रिले रेस जैसे खेल आयोजित किए गए। खेलों में बच्चों ने शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया, साथ ही खेल भावना का अद्भुत परिचय भी दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक रामनारायण शुक्ला और राधेलाल बनखेड़े मौजूद रहे। उन्होंने खेलों में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

Read Also : बिजली कटौती से किसान परेशान हो रहे…

आज ‘विहान’ का दूसरा दिन
वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन भी खेल और मनोरंजन से भरपूर रहेगा। 27 दिसंबर को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले होंगे, जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय की इस अनूठी पहल पर विद्यार्थियों और उनके पालकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्लेनेटेरियम शो और खेल गतिविधियों ने बच्चों को एक नया अनुभव दिया है। उन्होंने स्कूल प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद उपयोगी बताया।

— विगत 23 वर्षों से उत्कृष्ट शिक्षा का प्रतीक बना श्री विनायकम स्कूल–
श्री विनायकम स्कूल ने विगत 23 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली के साथ यह विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ ही खेल, कला, और संस्कृति के क्षेत्र में भी विद्यालय ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। यहां छात्रों को विज्ञान, तकनीक, और अनुसंधान की ओर प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय के अनुभवी शिक्षक, आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों ने इसे छात्रों और अभिभावकों की पहली पसंद बनाया है। विद्यालय ने प्रदेश स्तर पर भी अपने छात्रों को उच्च स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों की उपलब्धियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

श्री विनायकम स्कूल के डायरेक्टर संजय राठौर ने बताया कि ‘सर्व शिक्षा, सर्व श्रेष्ठता’ के उद्देश्य को लेकर विद्यालय बच्चों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है।

Leave a Comment