Betul News Today : पुलिस की बड़ी कार्यवाही विशेष समुदाय के युवक सहित गौवंश मांस पकड़ा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

हिंदू संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रतिष्ठान किए बंद, बुलडोजर चलाने सौंपा ज्ञापन

तनाव पुर्ण स्थित को पुलिस ने किया कंट्रोल

Betul News Today :- आठनेर नगर वार्ड क्रमांक 11 में एक विशेष समुदाय के युवक के घर से गौ मांस मिलने के बाद आठनेर में तनाव की स्थिति बन गई । हिन्दु सेना के कार्यकर्ता आठनेर थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कि। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तो वहीं दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

BETUL NEWS : 4 घंटे की मशक्कत के बाद हरदौली पाईप लाईन में फंसे पत्थर एवं कपड़े निकाले

दरअसल हिन्दु सेना के कार्यकर्ता और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सुचना पर आठनेर नगर परिषद वार्ड क्रमांक 11 में एक युवक के घर में दबिश दी गई, इस दौरान आरोपी हामिद कुरेशी 50 वर्षीय नाम के घर से लगभग 10 किलो गौ मांस बरामद किया है। गौ मांस मिलने से हिन्दु सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता आठनेर थाने में पहुंच गए। गौ मांस बेचने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। हिन्दु सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गौ-माता का वध कर मांस बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। पुलिस ने तत्परता से एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस द्वारा हिंदू संगठन के कार्यकताओं को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए समझाइश दी गई जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Leave a Comment