Betul Road Accident: घर लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई किसान की मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Road Accident: बैतूल में ट्रेक्टर पलटने से घायल हुए एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। पुलिस मृतक का पीएम करवा रही है, जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को किसान प्रभुदयाल पिता देवमन (42) गेहूबारसा से अपने गांव बिसनूर ट्रेक्टर लेकर आ रहा था। वह ट्रैक्टर से माल भाड़ा ढोने का काम करता था। शाम करीब 4 बजे वह माल खाली कर लौट रहा था, तभी उसका ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर बिस्नूर के पास पलट गया। इस हादसे में प्रभुदयाल के सिर में गंभीर चोट आई थी। राहगीरों से इस हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती किया गया था। बीती रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसका एक बेटा भी है।

Read Also : कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत कॉलेज का दल पहुंचा विद्यार्थियों के बीच

Leave a Comment