नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Betul Samachar/मुलताई (सलमान शाह):- नगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं और ऐतिहासिक पात्रों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस भव्य आयोजन में छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सुपुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस झांकी में नगर के युवा कलाकार अक्की कुमार ने छत्रपति संभाजी महाराज का स्वरूप धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि वे नगर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और अलग-अलग धार्मिक व ऐतिहासिक पात्रों के रूप में प्रस्तुति देते हैं।
Betul Ki Khabar- मानव श्रृंखला बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश, छात्रों ने लिया संकल्प
आयोजकों ने जानकारी दी कि शोभायात्रा की तैयारियां दो-तीन माह पूर्व से ही प्रारंभ कर दी जाती हैं, जिसमें संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे रहते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी विविध प्रकार की झांकियों को शामिल किया गया, जिनमें भगवान राम, हनुमान, शिव-पार्वती सहित अन्य धार्मिक स्वरूपों की झांकियां दर्शनीय रहीं। विशेष रूप से छत्रपति संभाजी महाराज की झांकी ने इस बार जनमानस में गहरी छाप छोड़ी और नगर में चर्चा का विषय बनी रही। आयोजन ने नगर में आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का भव्य प्रदर्शन किया।बजरंग दल ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया है l