Betul Samachar/मुलताई :- मुलताई पुलिस ने डेढ़ महीने से लापता 32 वर्षीय मनोहर साहू को नागपुर से बरामद कर लिया है। मनोहर मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर नागपुर में तलाश अभियान चलाया। रात करीब 12:30 बजे उसे ढूंढ निकाला। थाना प्रभारी देवकरण ढहेरिया के अनुसार, मनोहर की गुमशुदगी की रिपोर्ट डेढ़ महीने पहले दर्ज की गई थी। साहू समाज ने मनोहर की तलाश के लिए प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपे थे। पुलिस को सूचना मिली कि मनोहर नागपुर में देखा गया है। थाना प्रभारी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम नागपुर भेजी गई। टीम ने मनोहर को बरामद कर मुलताई लाया। मुलताई में मनोहर का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। बुधवार सुबह 10 बजे मनोहर को परिजनों को सौंप दिया गया।
BETUL NEWS: स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है: एस डी एम श्री बड़ोनिया जी