Betul Samachar/मुलताई। ग्राम माझरी में बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बिरसा मुंडा एवं डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की स्थापना हेतु विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रामनगर तिराहे से हुई, जहां पांच कन्याओं के शुभ हाथों से लोकेश गीदकर द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना के लिए पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इसके पश्चात ग्राम माझरी के मुख्य चौक पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना हेतु भी विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रीति उइके, ग्राम सरपंच बिलसु पन्द्राम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों को पौधों का वितरण किया गया तथा सामूहिक भोजन का आयोजन भी हुआ।
Crime News- दो स्थायी वारंटों में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

