नरसिंह जयंती पर प्रतिवर्ष होता है पारंपरिक आयोजन
Betul Samachar News/मुलताई। पवित्र नगरी में नरसिंह जयंती पर परपंरा अनुसार इस वर्ष भी गुरूवार रात्री भगवान नरसिंह की लीला का मंचन जयस्तंभ से गांधी चौक रोड पर किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष एवं युवा श्रद्धालुओं ने भगवान की लीला का मंचन देख जयकारे लगाए। महाराष्ट्रीयन ब्राम्हण समाज के द्वारा प्रतिवर्ष धूमधाम से नरसिंह जयंती का आयोजन किया जाता है जिसमें भगवान नरसिंह की लीला का आयोजन देखने श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहता है। मंचन में समाज के युवाओं के द्वारा हिरण्य कश्यप, भक्त प्रहलाद तथा नरसिंह भगवान की भूमिका का निर्वहन किया जाता है। जिसमें ढोल एवं घंटी घड़ियालों की ध्वनि के बीच भगवान नरसिंह प्रकट होते हैं तथा हिरण्यकश्यप का वध करते हैं। इस अवसर पर पहले ताप्ती तट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में विधि विधान से भगवान नरसिंह के मुखौटे का पूजन किया जाता है जिसके बाद लीला का मंचन किया जाता है। इस वर्ष भी भारी भीड़ के बीच भगवान नरसिंह की लीला का मंचन किया गया।
Betul Local News: बुद्ध ने कहा था मै मोक्षदाता नहीं मार्गदाता हूं

