Breaking News: ताप्ती सरोवर में डूबने से महिला की मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Breaking News/मुलताई (सलमान शाह) :- गुरुवार रात्रि ताप्ती सरोवर के हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सरोवर में गिर कर डूबने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी 60 वर्षीय रामरति हजारे ताप्ती सरोवर पर पूजा करने आई थी इस दौरान उस की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घाट पर काई जमी होने से महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह सरोवर में गिर गईं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई बसंत ठहाके ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना प्रतीत होती है। घाट पर मृतिका की चप्पल व्यवस्थित मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बस एवं कार चालक में विवाद, कार के कांच फोड़े

Leave a Comment