Gold-Silver :-अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर बढ़ रहें है। जिससे सोने की मांग बढ़ती है। हालांकि हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव जारी है। लेबर डे यानी 1 मई को सोने की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई है।
दिल्ली में सोने की ताजा कीमत (Gold Price Today)
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये महंगा होकर 1,38,260 रुपये और 18 कैरेट सोना 10 रुपये उछलकर 1,13,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले दो दिनों में भी सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई थी। जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली थी।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के आज के भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 15,082 | ₹ 15,081 | ₹ 1 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,20,656 | ₹ 1,20,648 | ₹ 8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,50,820 | ₹ 1,50,810 | ₹ 10 |
| 100 ग्राम | ₹ 15,08,200 | ₹ 15,08,100 | ₹ 100 |
बड़े शहरों में सोने के भाव (Gold Prices in Major Cities)
मुंबई और हैदराबाद में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अहमदाबाद और पटना में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव (रुपये में)
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,50,820 | ₹ 1,38,260 | ₹ 1,13,150 |
| मुंबई | ₹ 1,50,670 | ₹ 1,38,110 | ₹ 1,13,000 |
| कोलकाता | ₹ 1,50,670 | ₹ 1,38,110 | ₹ 1,13,000 |
| चेन्नई | ₹ 1,53,830 | ₹ 1,41,010 | ₹ 1,17,760 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,50,670 | ₹ 1,38,110 | ₹ 1,13,000 |
| हैदराबाद | ₹ 1,50,670 | ₹ 1,38,110 | ₹ 1,13,000 |
| लखनऊ | ₹ 1,50,820 | ₹ 1,38,260 | ₹ 1,13,150 |
| पटना | ₹ 1,50,720 | ₹ 1,38,160 | ₹ 1,13,050 |
| जयपुर | ₹ 1,50,820 | ₹ 1,38,260 | ₹ 1,13,150 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,50,720 | ₹ 1,38,160 | ₹ 1,13,050 |
चांदी की कीमत में लगातार गिरावट (Decline in Silver Prices)
चांदी की बात करें तो तीन दिनों की स्थिरता के बाद इसमें लगातार गिरावट जारी है। इन तीन दिनों में चांदी करीब 10,100 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। जबकि चेन्नई में यह सबसे महंगी 2,70,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

