एक और भारतीय मछुआरे की पाकिस्तान के कराची जेल में हुई मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

पाकिस्तान की कराची जेल में बंद एक भारतीय मछुआरे ने रिहाई का इंतजार करते-करते दम तोड़ दिया। मछुआरे की पहचान बाबू के रूप में हुई है। बाबू को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 2022 में गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली थी हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसकी रिहाई में देरी की और इस बीच 23 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान में जान गंवाने वाला आठवां भारतीय मछुआरा है

180 भारतीय मछुआरे कर रहे हैं रिहाई का इंतजार

एक सूत्र ने कहा, ‘‘बाबू को 2022 में पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसकी सजा पूरी होने और उसकी भारतीय राष्ट्रीयता की पुष्टि होने के बावजूद उसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने रिहा नहीं किया।’’ सूत्रों ने बताया कि अपनी सजा पूरी कर चुके 180 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेल से रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। भारत लगातार पाकिस्तान के समक्ष कैदियों की शीघ्र रिहाई का मुद्दा उठाता रहा है

Betul News Today : जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में 250 विद्यार्थी हुए शामिल 25 रहे अनुपस्थित

भारत-पाकिस्तान के बीच कैदियों का मुद्दा

विदेश मंत्रालय की 20 दिसंबर, 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में कुल 209 भारतीय मछुआरे बंद हैं। इनमें से 51 मछुआरे 2021 से जेल में हैं। वहीं 130 मछुआरे 2022 से कैद हैं। 9 मछुआरे 2023 से बंद हैं।19 मछुआरे 2024 में गिरफ्तार किए गए।जिसके अनुसार देखा जाए तो 2014 से अब तक 2,639 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान से रिहा किया गया है।

इससे पहले भी एक और मछुआरे की मौत हुई थी

अप्रैल 2024 में महाराष्ट्र के मछुआरे विनोद लक्ष्मण कोल की भी कराची जेल में मौत हो गई थी। उन्हें अक्टूबर 2022 में पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल में 8 मार्च को उन्हें लकवे का अटैक हुआ और 17 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Comment