Chaitra Navratri 2025/ मुलताई :- चैत्र नवरात्र में ब्रह्माकुमारीज द्वारा बैतूल रोड क्षेत्र के मंगलवार बाजार स्थल पर 9 चैतन्य देवियों की झांकी सजाई है। रोजाना शाम को बड़ी संख्या में लोग चैतन्य देवियों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को 108 आरती थाल से चैतन्य देवियों का पूजन कर झांकी का समापन किया जाएगा। चार दिवसीय चैतन्य झांकी को देखने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग पहुंच रहे हैं। 35 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजित 9 देवियां मंत्रोच्चार के साथ भिन्न-भिन्न रीति से प्रकट होती है। घूमते कमल पर मां लक्ष्मी, पहाड़ चीरकर निकलती मां काली, जमीन से निकलती मां दुर्गा, ऊंचे पर्वत पर मंदिर में विराजमान मां वैष्णो सहित अन्य देवियों के प्रगटिकरण के साथ महिषासुर राक्षस वध का मंचन भी किया जा रहा है। 20 मिनट का लाइट और साउंड के संयोजन से बना यह शो सभी भक्तों को भाव विभोर कर रहा है।
SCHOOL NEWS: भविष्य से भेंट कार्यक्रम में छात्रों को दिए करियर टिप्स
बीके मालती और बीके स्वाति ने बताया झांकी के आयोजन का उद्देश्य सभी भक्तों को नवरात्र के त्योहार का आध्यात्मिक रहस्य बताना है। झांकी के प्रदर्शन का समापन गुरुवार को महाआरती के साथ किया जाएगा। झांकी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु घरों से शाम 7.30 आरती थाल लेकर पूजन के लिए आ सकते हैं।