Nissan Gravite MPV:- भारतीय परिवार जब नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं तो उनकी पहली पसंद ऐसी कार होती है जो आकार में बड़ी हो, बजट में फिट बैठे, दिखने में स्टाइलिश हो और फीचर्स से पूरी तरह लैस हो। हालांकि बाजार में ऐसी सभी खूबियों वाली कारों के विकल्प सीमित ही नजर आते हैं। अब इसी कमी को दूर करने के लिए Nissan अपनी नई SUV Nissan Gravite को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है।
कंपनी भारतीय ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए इस नई SUV को पेश कर रही है। Nissan Gravite में बड़े स्पेस के साथ आकर्षक और मॉडर्न लुक देखने को मिलेगा। इसके अलावा कार में कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो इसे फैमिली सेगमेंट के लिए एक मजबूत विकल्प बनाएंगे।
जानकारी के मुताबिक Nissan Gravite को 17 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह SUV सीधे तौर पर मिड-साइज फैमिली SUV सेगमेंट की लोकप्रिय गाड़ियों को टक्कर देगी। कंपनी को उम्मीद है कि स्टाइल, स्पेस और फीचर्स के दम पर यह नई SUV भारतीय ग्राहकों के बीच खास जगह बनाएगी।
Read Also: इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का सुनहरा मौका! Oben Rorr EZ Sigma पर मिल रही ₹31,000 तक की भारी छूट
MPV के पीछे Nissan Gravite की स्ट्रैटेजी
Nissan Gravite एक साधारण MPV बिल्कुल भी नहीं है। असल में यह Nissan के कम बैक स्ट्रेटजी का हिस्सा है। भारत के उस सेगमेंट पर फोकस कर रहा है जो फैमिली इसके लिए गाड़ी खरीद रहे हैं। खास कर 6 से 7 मेंबर्स की गाड़ी जो कि पहले ही भारतीय सेगमेंट में काफी कम मौजूद है। और यदि मौजूद है भी तो काफी महंगी है। सबसे खास बात Nissan ने इस बार Renault के साथ प्लेटफार्म शेयर किया है जिसकी वजह से लागत काफी कम हो गई है।
यह गाड़ी CMF-A+ प्लेटफार्म पर तैयार की गई है, जिसकी वजह से इसका रिसर्च डेवलपमेंट उन्नत और आधुनिक है और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट काफी कम है। यह गाड़ी खास कर Tier 2 और Tier 3 जैसे शहरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जहां SUV ऊंची कीमत पर नहीं बिकेगी, लेकिन जिस कीमत पर बिकेगी ग्राहक उसे जरूर खरीदेगा।
Nissan Gravite खरीदने के 7 बड़े कारण
- फैमिली परफेक्ट कार: यह कार उन फैमिली के लिए है, जिनके परिवार बड़े हैं और जो आमतौर पर पूरे परिवार के साथ ट्रैवल करते हैं।
- कम बजट में बड़ी गाड़ी: Nissan Gravite 6 से 10 लाख की रेंज में उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है जो बड़ी गाड़ी तो चाहते हैं लेकिन बजट बिगड़ता नहीं चाहते।
- भरोसे का दूसरा नाम: Nissan Gravite बजट में भले ही कम है लेकिन बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड में कोई कमी नहीं छोड़ी, 6 एयरबैग, ABS EBD जैसे फीचर इसे परफेक्ट फैमिली कार बनाते हैं।
- शहर और हाईवे के लिए परफेक्ट: Nissan Gravite का इंजन भले ही रेसिंग इंजन ना हो लेकिन शहर में स्मूथ ड्राइव देगा और हाईवे पर लंबी दूरी में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देगा।
- कम मेंटेनेंस में बढ़िया माइलेज: Nissan ने इस बार रेनॉल्ट के साथ प्लेटफार्म शेयर किया है जिसकी वजह से इसका इंजन मेंटेनेंस में कम खर्चा लेगा पर माइलेज अच्छा देगा और सबसे खास बात इसके स्पेयर पार्ट आसानी से उपलब्ध होंगे जो आफ्टर सेल्स सर्विस में मदद करेगा।
- मॉडर्न पर प्रैक्टिकल फीचर्स: Nissan Gravite में मॉडर्न फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन फालतू खर्चों को कम किया गया है। मतलब इस गाड़ी में वही फीचर्स दिए जा रहे हैं जो सच में रोज़मर्रा के काम में आते हैं।
- SUV से छोटी हैचबैक से बेहतर: सबसे खास बात Nissan Gravite SUV से काफी सस्ती है, लेकिन SUV की पूरी फैसिलिटी देती है। यह हैचबैक से काफी बेहतर है लेकिन हैचबैक जितनी भी सस्ती है। मतलब यही समझदारी इस गाड़ी की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
Nissan Gravite MPV के स्पेसिफिकेशन और स्मार्ट फीचर
- Nissan Gravite में स्लिक, प्रोपोर्शन, मस्कुलर बॉडी पैनल्स और स्पेशल ग्रिल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।
- गाड़ी में LED DRL और डायनामिक ट्रिम एलिमेंट्स इस्तेमाल किए गए हैं।
- यह गाड़ी 5 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी।
- गाड़ी 7सीटर सेटअप के साथ आती है।
- इसमें 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7 इंच डिजिटल ड्राइवर प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, पीछे AC वेंट्स, मल्टी फंक्शन स्ट्रिंग
- 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT ऑटोमेटेड मैन्युअल वाला 1.00 लाइटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन
- ADAS 2 सेफ्टी फीचर्स, 6 एयरबैग, ESC ABS, TPMS
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट ,सीट बेल्ट रिमाइंडर
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्स्ट
- रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड सेंसिंग लॉक, इंपैक्ट ऑटो अनलॉक

