Republic Day 2025 : क्या भारत आएंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो?

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Republic Day 2025 :- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 25-26 जनवरी, 2025 को राजकीय दौरे पर भारत आएंगे। प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार भारत यात्रा पर रहेंगे। साथ ही वह भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हो सकते है। Republic Day हालांकि, भारत की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसकी वजह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत के तुरंत बाद होने वाला दौरा बताया जा रहा है। खबर थी कि, भारत के बाद वह सीधे पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जाने वाले है। लेकिन उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाला यह दौरा रद्द कर दिया है।

Republic Day 2025 : क्या भारत आएंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो?

पाकिस्तान दौरा रद्द करने की वजह (Republic Day 2025)

WION की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले खबरें थीं कि राष्ट्रपति सुबियांतो भारत दौरे के बाद पाकिस्तान जा सकते हैं। हालांकि, भारत सरकार लंबे समय से “डि-हाइफनेशन” की नीति को बढ़ावा दे रही है, जिसके तहत विदेशी नेताओं से अनुरोध किया जाता है कि, वे भारत से पाकिस्तान न जाएं। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में खटास और पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के कारण यह नीति अपनाई गई है।

इंडोनेशिया के कई नेता भी कर चुके है भारत का दौरा

यह साल 1950 के बाद चौथी बार होगा जब कोई इंडोनेशियाई के नेता भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। भारत हमेशा गणतंत्र दिवस के लिए केवल उन्हीं देशों के नेताओं को आमंत्रित करता है, जिनके साथ उसके अच्छे संबंध होते हैं। इंडोनेशिया भारत का करीबी समुद्री पड़ोसी देश है और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रिश्ते हैं। इससे पहले कि, अगर बात करे तो इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो ही साल 1950 में गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारत के पहले मुख्य अतिथि थे। उसके बाद राष्ट्रपति सुसीलो बामबांग युधोयोनो को 2011 में आमंत्रित किया गया था, जबकि राष्ट्रपति विडोडो 2018 में सभी आसियान देशों के नेताओं के साथ परेड में शामिल हुए थे।

Read Also : 8th Pay Commission Update – बड़ी खबर; सरकार ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, 2026 में होगा लागू 

कैसे होता है मुख्‍य अतिथि का चुनाव (Republic Day 2025)

मुख्‍य अतिथि किसे बनाना है, इसको लेकर विदेश मंत्रालय कई बातों पर काफी सोच विचार करता है. इसमें सबसे पहले भारत और उस देश के संबन्‍धों को ध्‍यान में रखा जाता है. ये देखा जाता है कि उस देश के साथ राजनीति, सेना और अर्थव्यवस्था का क्या कितना कनेक्शन है. ये भी ध्‍यान रखा जाता है कि आमंत्रित अतिथि को बुलाने से किसी अन्‍य देश से संबन्‍ध तो खराब नहीं होंगे.

छह महीने पहले शुरू हो जाती है तैयारी

गणतंत्र दिवस पर किसे मुख्य अतिथि के आमंत्रण और उनके स्‍वागत-सत्‍कार की प्रक्रिया करीब छह महीने पहले से शुरू हो जाती है. इस बीच उन्हें निमंत्रण भेजना और निमंत्रण स्‍वीकार किए जाने के बाद उनके आने पर ठहरने और पूरी तरह से विशेष तरह मेहमान नवाजी देने की व्‍यवस्‍था, गणतंत्र दिवस उन्हें विशेष गार्ड ऑफ ऑनर देना, विशेष भोज वगैरह कई कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो जाती है.

क्‍यों बुलाते हैं मुख्‍य अतिथि (Republic Day 2025)

26 जनवरी 1950 को जब भारत पहली बार गणतंत्र दिवस मना रहा था, तब देशवासियों में बेहद उत्‍साह था. आखिर लंबे अरसे के बाद भारत को ब्रिटिश हुकूमत से छुटकारा मिला था. ऐसे में गणतंत्र दिवस के दिन को बेहद खास बनाने के लिए चीफ गेस्ट बुलाए जाने की योजना बनाई गई. उस समय इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णो देश के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. तभी से गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट को आमंत्रित करने की परंपरा शुरू हो गई.

Leave a Comment