Share Market में बड़ी गिरावट, निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का झटका !

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Share Market Today:– हफ़्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाज़ार में भारी गिरावट देखी गई। यह गिरावट कितनी बड़ी है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग सभी सेगमेंट लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स 600 पॉइंट्स (0.80%) से ज़्यादा गिरकर 81,620 पॉइंट्स के निचले स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी इंट्राडे ट्रेड में 200 पॉइंट्स या 0.90% से ज़्यादा गिरकर 25,272 पर आ गया। शुक्रवार की ट्रेडिंग के दौरान BSE पर मिड- और स्मॉल-कैप इंडेक्स में 1% तक की गिरावट देखी गई। इन्वेस्टर्स को अब तक ट्रेडिंग में 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

बताते चलें कि इस पूरे हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में गिरावट हावी रही। टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बाजार को प्रभावित किया। इसके अलावा, ऐसी और भी कई वजहें हैं, जिनकी वजह से आज बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। 

भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव बाजार को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। अमेरिका-ईरान की बातचीत बिना किसी अंतिम फैसले के खत्म हो गई। हालांकि, बातचीत जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन अमेरिका आगे क्या करेगा, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान के पास परमाणु शक्ति हो।

कच्चे तेल की कीमतें

अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु बातचीत को लेकर जारी अनिश्चितताओं के बीच ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। बाजार को चिंता है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में देरी होने से तनाव बढ़ेगा और इसकी वजह से सप्लाई बाधित होगी और कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

विदेशी पूंजी का आना-जाना

विदेशी निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार 7 महीनों की बिकवाली के बाद अब फरवरी में निवेश देखने को मिल रहा है। हालांकि, विदेशी निवेशक हर मौके पर प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जो बाजार पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।

Gold Silver Price Today: जानिए 27 फरवरी को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव

बैंकिंग, ऑटो, मेटल में तेज प्रॉफिट बुकिंग

तेज बढ़ोतरी के बाद बैंकिंग, मेटल, ऑटो और FMCG जैसे बड़े सेक्टर्स में जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर बाजार के प्रदर्शन पर पड़ रहा है।

शेयर बाजार ने की थी फ्लैट ओपनिंग

बताते चलें कि आज बाजार ने मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 28.13 अंकों (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 82,220.48 अंकों पर खुला था। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 36.70 अंकों (0.14%) के नुकसान के साथ 25,459.85 अंकों पर कारोबार शुरू किया था। 

Leave a Comment