Skin Care :- अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए अधिकतर महिलाएं बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे से पिंपल्स को कम करने के लिए महंगे फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
हम अक्सर भूल जाते हैं कि हमारी रसोई में ही कई ऐसे आसान और सस्ते नुस्खे मौजूद हैं, जो पीढ़ियों से आजमाए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक है कच्चा दूध। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर कच्चा दूध पिंपल्स कम करने में मदद कर सकता है और चेहरे की नेचुरल चमक वापस ला सकता है।
कच्चे दूध और केसर का करें इस्तेमाल
इसके अलावा आप एक कटोरी में कच्चा दूध लें और उसमें थोड़ी सी केसर की पत्ती डाल दें। अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल मिक्स करें और थोड़ी देर के लिए इसे रख दें। अब आप कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। यह मिश्रण आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा साथ ही पिंपल्स और रैशेज जैसी प्रॉब्लम को कम कर सकता है।
Skin Care Tips: चमकती और टाइट स्किन चाहिए? तो घर पर बनाएं ये 5 फेस पैक –
कैसे करें कच्चे दूध का सही इस्तेमाल
अगर आप पहली बार कच्चा दूध चेहरे पर लगाने जा रही हैं, तो सबसे आसान तरीका अपनाएं। सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश या साफ पानी से धो लें। अब एक साफ कॉटन लें और उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध डालें। इस कॉटन को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं। खासकर उन जगहों पर ध्यान दें, जहां पिंपल्स ज्यादा हैं। इसे रात में सोने से पहले लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे पूरी रात छोड़ सकती हैं या कम से कम 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर रखें। इसके बाद सादा पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार ऐसा करने से फर्क दिखने लगता है।
कितने दिनों में दिखता है असर
कच्चा दूध कोई जादू नहीं है कि एक दिन में पिंपल्स गायब हो जाएं। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से और नियमित रूप से इस्तेमाल करें, तो 10 से 15 दिनों में फर्क नजर आने लगता है। पुराने पिंपल्स धीरे-धीरे सूखने लगते हैं और नए दाने निकलना कम हो जाते हैं। स्किन साफ और फ्रेश महसूस होने लगती है। ध्यान रखें कि बीच में इस्तेमाल बंद न करें।

