Sone Ka Bhav Aaj Ka: आज क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें आपके शहर में क्‍या है भाव?

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Sone Ka Bhav Aaj Ka:- सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3,000 रुपये बढ़कर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज बाजार ओपन होने के बाद 0.52% बढ़कर यानी 802 रुपये बढ़त के साथ 1,54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,948 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,52,865 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना गिरकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस रह गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :-

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट152865 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट152253 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट140024 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट114649 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट89426 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155500₹142550₹116660
मुंबई₹155350₹142400₹116510
कोलकाता₹155350₹142400₹116510
चेन्नई₹156220₹143200₹119400
पटना₹155400₹142450₹116560
लखनऊ₹155500₹142550₹116660
अयोध्या₹155500₹142550₹116660
मेरठ₹155500₹142550₹116660
गुरुग्राम₹155500₹142550₹116660
चंडीगढ़₹155500₹142550₹116660
गाजियाबाद₹155500₹142550₹116660
नोएडा₹155500₹142550₹116660
जयपुर₹155500₹142550₹116660
लुधियाना₹155500₹142550₹116660
गुवाहाटी₹155350₹142400₹116510
जलगांव₹155350₹142400₹116510
इंदौर₹155400₹142450₹116560
कानपुर₹155500₹142550₹116660
अहमदाबाद₹155400₹142450₹116560
वडोदरा₹155400₹142450₹116560
सूरत₹155400₹142450₹116560
पुणे₹155350₹142400₹116510
नागपुर₹155350₹142400₹116510
नासिक₹155380₹142430₹116540
बैंगलोर₹155350₹142400₹116510
भुवनेश्वर₹155350₹142400₹116510
कटक₹155350₹142400₹116510
केरल₹155350₹142400₹116510
रायपुर₹155350₹142400₹116510
हैदराबाद₹155350₹142400₹116510

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अक्षय तृतीया को कीमती धातुओं की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल है। अक्षय तृतीया त्योहार से पहले आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली से बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 3,000 रुपये या करीब दो प्रतिशत बढ़कर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछले बाजार सत्र सोमवार को सोना 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार मंगलवार को छुट्टी की वजह से बंद था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 45.88 डॉलर या करीब एक प्रतिशत गिरकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 353 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 353 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,699 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,813.54 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Leave a Comment