Sone Ka Bhav Aaj Ka: आज क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें आपके शहर में क्‍या है भाव?

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Sone Ka Bhav Aaj Ka:- अमेरिका-ईरान के बीच पश्चिम एशिया में फिर से युद्ध छिड़ने की आशंका और सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही कीमतें उछाल मारने लगीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा आज अब तक 5.9% बढ़कर यानी 9058 रुपये बढ़त के साथ 1,62,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस बीच विदेशी बाजारों में हाजिर सोना गिरकर 4,692.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,51,632 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,68,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 1500 रुपये बढ़कर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)151632 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)151025 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)138895 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)113724 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)88705 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹168040₹154050₹126070
मुंबई₹167890₹153900₹125920
कोलकाता₹167890₹153900₹125920
चेन्नई₹168000₹154000₹128600
पटना₹167940₹153950₹125970
लखनऊ₹168040₹154050₹126070
मेरठ₹168040₹154050₹126070
अयोध्या₹168040₹154050₹126070
कानपुर₹168040₹154050₹126070
गाजियाबाद₹168040₹154050₹126070
नोएडा₹168040₹154050₹126070
गुरुग्राम₹168040₹154050₹126070
चंडीगढ़₹168040₹154050₹126070
जयपुर₹168040₹154050₹126070
लुधियाना₹168040₹154050₹126070
गुवाहाटी₹167890₹153900₹125920
इंदौर₹167940₹153950₹125970
अहमदाबाद₹167940₹153950₹125970
सूरत₹167940₹153950₹125970
वडोदरा₹167940₹153950₹125970
पुणे₹167890₹153900₹125920
नागपुर₹167890₹153900₹125920
नासिक₹167920₹153930₹125950
बैंगलोर₹167890₹153900₹125920
भुवनेश्वर₹167890₹153900₹125920
कटक₹167890₹153900₹125920
केरल₹167890₹153900₹125920
रायपुर₹167890₹153900₹125920
हैदराबाद₹167890₹153900₹125920

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई भारी गिरावट और लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजार में सोने में मजबूत रुझान रहा। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,500 रुपये, या करीब 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह सोमवार के बंद भाव 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 42.33 डॉलर, या 1 प्रतिशत गिरकर 4,692.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 194 रुपये की तेजी के साथ 1,53,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 194 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,715.16 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

Leave a Comment