Hair Care Tips : टूटते और झड़ते बालों की समस्या रोकने में फायदेमंद है चाय पत्ती, जानें इस्तेमाल का तरीका

By betultalk.com

Updated on:

Follow Us

Hair Care Tips :- इन दिनों बाल टूटने की समस्या बेहद आम बात हो चुकी है। जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान है। बहुत कम उम्र में ही लोगों को गंजेपन का डर सताने लगता है। यह कई बार तनाव के कारण भी होता है। जब लोग बहुत अधिक चिंता या स्ट्रेस में डूब जाते हैं, तो उनके बाल झड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए लोग मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इसका उल्टा रिएक्शन देखने को मिलता है, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में केमिकल मिले होते हैं, जिससे परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग खासकर महिलाएं घरेलू नुस्खा अपनाना ज्यादा पसंद करती हैं, ताकि इसका कोई साइड इफेक्ट ना हो।

चाय की पत्ती का पानी – Hair Care Tips

आज हम आपको बालों के लिए उसे चमत्कारी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अमूमन हर किसी के किचन में बहुत ही आसानी से मिल जाता है।

हम चाय की पत्ती की बात कर रहे हैं। इसका पानी आपको हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। चाय की पत्ती के पानी से बाल धोना हेयर फॉल समेत कई समस्याओं को दूर करता है। इससे डेंड्रफ काम हो जाते हैं, साथ ही बालों की ग्रोथ दोगुनी रफ्तार से होती है।

जानें फायदा – Hair Care Tips

चाय में नेचुरल कंपाउंड होते हैं। इसमें पाया जाने वाला कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट बालों को सही पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना काफी हद तक काम हो जाता है। साथ ही यह बालों को जड़ से मजबूत करता है। इससे बाल बहुत तेजी से लंबे होते हैं, चाय की पॉलीफेनॉल्स स्कैल्प में ब्लड फ्लो को सही करता है।

Read Also – Face Care Tips : ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो सोने से पहले कच्चे दूध से चेहरे को करें साफ, मिलेंगे 6 फायदे –

ऐसे करें इस्तेमाल – Hair Care Tips

  • इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 3 से 4 बार कर सकते हैं।
  • सबसे पहले चाय की पत्ती को पानी में डालें।
  • इसे मीडियम फ्लेम में अच्छी तरह से उबालें।
  • फिर इसे ठंडी होने के लिए छोड़ दें।
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो हल्के से बालों और स्कैल्प मसाज करें।
  • अब इसे 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • फिर इसे शैंपू से धोकर सुखा लें।

डेली लाइफस्टाइल में करें शामिल – Hair Care Tips

इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लग जाएगा। यह नेचुरल रेमेडी है, जिसे आप अपनी दैनिक जीवनशैली में अपना सकते हैं। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके लिए आपको जेब भी ढीली नहीं करनी होगी और ना ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

Leave a Comment