उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने साल 2025 के लिए अपनी सभी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर 2025 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में PCS प्रीलिम्स परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पूरा परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। इस कैलेंडर में अलग-अलग एग्जाम की डेट्स दी गई हैं, जिसमें पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी परीक्षाएं तय समय पर आयोजित होंगी और रिजर्व्ड डेट्स का उपयोग आवश्यकता के अनुसार होगा। आयोग ने इस बार समय पर सभी परीक्षाएं आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
यह है परीक्षा कैलेंडर
कैलेंडर के अनुसार UPPSC. PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 अक्टूबर 2025 में आयोजित की जाएगी।
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।
सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 या यूपीपीएससी पीसीएस 2025 परीक्षा 29 जून को किया जाएगा।
सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025
की 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयकृत) सेवा सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा-2024 का आयोजन 2 मार्च 2025 को किया जाएगा।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 28 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
वास्तुकला एवं योजना सहायक (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयकृत) सेवा सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा-2024 का आयोजन 2 मार्च 2025 को किया जाएगा।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 28 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
वास्तुकला एवं योजना सहायक (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
वन सेवा के लिए आयोग ने 150 पद किए विज्ञापित
उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग UPPSC ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल 1000 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा UPSC IFoS यानी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। फॉरेस्ट सर्विस के लिए आयोग ने 150 पद विज्ञापित किए हैं।
अब UPPSC Exam Calendar 2025: कैसे चेक करें?
आपको बता दे कि, सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एग्जाम कैलेंडर खुल जाएगा। उसके बाद आप सभी उम्मीदवार UPPSC Exam Calendar 2025 चेक कर सकते है।