सिर्फ 44 रुपये में मिलेगा OTT का धमाकेदार एंटरटेनमेंट, कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Vi Rs 44 Plan Offers :- देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने ₹44 की कीमत वाला एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह नया Vi प्लान OTT बेनिफिट्स के साथ आता है, जिससे यह यूज़र्स को OTT एक्सेस देने वाला सबसे सस्ता डेटा वाउचर बन गया है।

Vi 44 Plan Details

इस प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो वोडाफोन आइडिया की ओर से इस प्लान के साथ यूजर्स को 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है. 44 रुपए कीमत और 1 दिन की वैलिडिटी, ये प्लान आपको महंगा लग सकता है, लेकिन बेनिफिट्स जानने के बाद आप सोचेंगे कि ये प्लान वाकई महंगा है या नहीं?

44 रुपए खर्च करने पर आपको 1 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाएगा और साथ ही कंपनी आपको 1 महीने की वैलिडिटी के साथ JioHotstar Mobile का भी फ्री एक्सेस देगी. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप लेटेस्ट सीरीज और मूवीज को एन्जॉय कर सकते हैं.

Samsung का धमाका! Galaxy F70 भारत में ₹15,000 से कम कीमत में पावरफुल कैमरे के साथ हुआ लॉन्च

किस सर्किल में उपलब्ध है ये प्लान?

वोडाफोन आइडिया का 44 रुपए वाला प्रीपेड डेटा वाउचर कस्टमर्स के लिए काफी वैल्यू देता है. हालांकि, यह अभी हर जगह मौजूद नहीं है, ये प्लान अभी केवल गुजरात के कस्टमर्स के लिए उपलब्ध दिख रहा है. इसके अलावा कंपनी के पास और भी बहुत से डेटा वाउचर हैं जिनके साथ कंपनी जियो हॉटस्टार का बेनिफिट देती है.

Jio Hotstar के साथ क्या-क्या देख सकते हैं?

जैसा कि हमने आपको शुरुआत में ही बताया ये एक डेटा प्लान है इसलिए इस प्लान के साथ आपको कॉलिंग या फिर एसएमएस का बेनिफिट नहीं मिलेगा. प्लान के डेटा बेनिफिट्स आधी रात 11:59 PM बजे खत्म हो जाएंगे. JioHotstar के साथ आप ICC T20 Cricket World Cup 2026 को एन्जॉय कर पाएंगे, ये प्लेटफॉर्म The 50 जैसे नए शो भी होस्ट करता है जो 1 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है और क्रिकेट वर्ल्ड कप के अलावा कई लाइव इवेंट्स भी स्ट्रीम करता है.

Leave a Comment