WhatsApp Disappearing Messages:- WhatsApp यूज़र्स के लिए एक बड़ा अपडेट आने वाला है, जो चैट प्राइवेसी को पूरी तरह से बदल सकता है। Meta का यह पॉपुलर मैसेजिंग ऐप जल्द ही एक ऐसा फ़ीचर ला सकता है, जिससे मैसेज पढ़े जाने के बाद अपने-आप गायब हो जाएँगे। अब तक, मैसेज एक तय समय के बाद डिलीट हो जाते थे; लेकिन अब टाइमर तभी शुरू होगा, जब मैसेज पाने वाला उसे पढ़ लेगा। यह बदलाव उन यूज़र्स के लिए खास तौर पर फ़ायदेमंद होगा, जो सेंसिटिव जानकारी शेयर करते हैं।
आफ्टर रीडिंग फीचर कैसे करेगा काम
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक नया आफ्टर रीडिंग ऑप्शन पर काम कर रहा है, जिसमें मैसेज का टाइमर तभी शुरू होगा जब रिसीवर उसे पढ़ेगा. यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.15.11 में देखा गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. इसका मतलब है कि अगर कोई यूजर मैसेज खोलने में देरी करता है, तो मैसेज तब तक सुरक्षित रहेगा और जैसे ही पढ़ा जाएगा, उसके बाद तय समय में गायब हो जाएगा. यह सिस्टम पुराने तरीके से अलग है, जहां टाइमर भेजते ही शुरू हो जाता था.
Read Also; 56 घंटे की बैटरी वाले Realme Buds T500 Pro लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
नए टाइमिंग ऑप्शन से मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
व्हाट्सएप इस फीचर के साथ ज्यादा फ्लेक्सिबल टाइमिंग ऑप्शन भी देने की तैयारी में है. स्क्रीनशॉट के मुताबिक यूजर्स को 5 मिनट, 1 घंटा और 12 घंटे जैसे नए विकल्प मिल सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर 5 मिनट का टाइम सेट करता है, तो मैसेज पढ़ने के 5 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा. अगर रिसीवर कई घंटे बाद मैसेज खोलता है, तो टाइमर उसी समय से शुरू होगा. यह बदलाव यूजर्स को यह तय करने में मदद करेगा कि उनका मैसेज कितनी देर तक दिखाई दे.
प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए क्यों खास है यह फीचर
यह नया फीचर मौजूदा डिसअपियरिंग मैसेज सिस्टम के साथ काम करेगा, जिससे यूजर्स के पास दो अलग विकल्प होंगे. पहला, सामान्य टाइमर जो मैसेज भेजते ही शुरू होता है और दूसरा आफ्टर रीडिंग टाइमर जो पढ़ने के बाद एक्टिव होता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर खासतौर पर ओटीपी, पर्सनल डिटेल या गोपनीय जानकारी शेयर करने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. उम्मीद है कि पहले इसे बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा और बाद में सभी के लिए जारी किया जाएगा.

