Skoda Kodiaq SUV: भारतीय बाजार में Skoda, Kodiaq SUV को दमदार इंजन और फीचर्स के साथ पेश करती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस SUV के सेकेंड जेनरेशन को पेश कर सकती है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें कितना दमदार इंजन मिल सकता है। किस कीमत पर और कब तक इसे लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Skoda Kodiaq को भारत में एक लग्जरी SUV के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इस SUV को कंपनी द्वारा जल्द ही अपडेट किया जा सकता है और इसके सेकेंड जेनरेशन को भारत में लाया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस SUV की नई जनरेशन का टेस्टिंग कंपनी द्वारा लॉन्च से पहले किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान इसकी कुछ यूनिट्स स्पॉट की गई हैं। जिसके बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि कंपनी इस SUV को काफी बेहतर तरीके से पेश कर सकती है।
Skoda ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि Skoda Kodiaq की नई जनरेशन को जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले Bharat Mobility में पेश किया जा सकता है। इसके कुछ समय बाद इसे लॉन्च किया जाएगा और इसकी डिलीवरी भी साल की दूसरी तिमाही में शुरू हो सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट्स में SUV का साइज़ थोड़ा बदला हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई जनरेशन Kodiaq की लंबाई मौजूदा जनरेशन से ज्यादा हो सकती है। जिसके कारण वाहन का केबिन मौजूदा SUV से बेहतर हो सकता है। साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं, जिसमें 13 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट डायल सेट-अप और कुछ अन्य फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
Creta का काम तमाम करने आ गयी 25kmpl माइलेज वाली Maruti Brezza की SUV कार
जानकारी के मुताबिक Skoda Kodiaq की नई जनरेशन में भी वही इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो मौजूदा जनरेशन में दिया जाता है। इसमें भी दो लीटर का TSI इंजन दिया जाएगा। जो इसे 190 हॉर्सपावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसे 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन और 4×4 के साथ पेश किया जाता है। फिलहाल कंपनी ने इस SUV के सेकेंड जेनरेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मौजूदा वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपये है। वहीं नई Kodiaq की एक्स-शोरूम कीमत मौजूदा वाले से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।