Betul Samachar- शॉर्ट सर्किट से राइस मिल में लगी आग, बड़ा नुकसान टला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। सोमवार सुबह लगभग 8:31 बजे ग्राम चौथिया स्थित संतोष अग्रवाल की राइस मिल शिवम एग्रो इंडस्ट्रीज में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे बारदाने बोरियों के बंडल ने आग पकड़ ली। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारी धनराज पावर और विजय बडघरे ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Betul News: खैरवानी पंचायत में सामुदायिक भवन की राशि से मोक्षधाम में बना दिया टीन शेड

हालांकि, आग लगने से बारदाने के बंडलों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन समय रहते आग बुझा लेने से मिल के अन्य हिस्से सुरक्षित बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment