Betul Ki Khabar:- मुलताई। कृषि उपज मंडी परिसर स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में किसानों का सम्मान किया गया। इस दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। नगर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक पांसे, जिला अध्यक्ष महेश्वर चंदेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
उपरांत, कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसान मोर्चा कार्यकर्ता किसानों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। साथ ही इस वर्ष गेहूं उत्पादन अधिक होने की बात कहते हुए उन्होंने छोटे किसानों की प्राथमिकता से खरीदी किए जाने की जानकारी दी।
Betul News: खैरवानी पंचायत में सामुदायिक भवन की राशि से मोक्षधाम में बना दिया टीन शेड
कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पर्वत राव धोटे ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, संदीप रघुवंशी, अशोक पांसे, महेश्वर चंदेल, सुरेश पाठेकर जया जैन, बीना पंजाबी, सोनम पहाड़े, निलेश खाड़े, भाजपा नेता महेंद्र कासलेकर, कृषि उपज मंडी सचिव सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

