MP Breaking News : 2 साल के मासूम की गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने से दर्दनाक मौत –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Breaking News :- भोपाल में दो साल का मासूम गर्म तेल की कड़ाही में गिर गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा बच्चे के बड़े भाई (ताऊ के बेटे) की सगाई समारोह के दौरान हुआ। MP Breaking News बच्चे की मौत के बाद परिवार सदमे में है।

उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कई बार बच्चे को याद करते हुए बेहोश हो जाती हैं। होश में आकर फिर से रोने लगती हैं।

मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। एएसआई सुखबीर यादव ने बताया, शिव नगर में रहने वाले राजेश साहू का इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। राजेश के दो बेटे अक्षांश उर्फ अक्षय (2) और आरू (7) हैं। 20 जनवरी सोमवार को राजेश के परिवार में सगाई का कार्यक्रम संस्कार गार्डन में था।

कार्यक्रम लगभग खत्म हो गया था और हलवाई भी चले गए थे। परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। तभी दो साल का अक्षय खेलते-खेलते गर्म तेल की कड़ाही के पास पहुंच गया। पिता की नजर पड़ी तो वह बच्चे की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक वह कड़ाही में गिर गया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

Read Also – Betul News Today : संदिग्ध हालत में 5 साल की मासूम की मौत, 2 दिन से थी लापता…

एक दिन चले इलाज के बाद मौतMP Breaking News

अस्पताल में डॉक्टर ने बताया बच्चा 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। मंगलवार की रात अक्षय ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चबूतरे से फिसलकर सीधे कड़ाही में गिराMP Breaking News

मृतक अक्षय के चाचा विनोद साहू ने बताया कि गार्डन की रसोई में तेल से भरी कड़ाही रखी थी। वहां पर बने चबूतरे से स्लिप होने के बाद अक्षय कढ़ाई में गिर गया। तत्काल उसे बाहर निकाला लेकिन वह काफी हद तक जल चुका था। बच्चे को सीधा बंसल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment