Mahashivratri 2025 :- फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का ये पावन पर्व मनाया जाता है l माता पार्वती के कठोर तप के बाद महाशिवरात्रि के दिन ही उनका भगवान शिव से विवाह हुआ था l इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती एक हुए थे l भगवान शिव की भक्ति के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे बड़ा माना जाता है l ऐसे में शिव भक्तों को यह जानना जरूरी है कि इस दिन शिवजी को किन चीजों का भोग लगाएं, जिससे शिव जी जल्दी प्रसन्न हों l
महाशिवरात्रि कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा. महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि में की जाती है, इसलिए महाशिवरात्रि का व्रत भी 26 फरवरी को ही किया जाएगा.
Read Also :- Mahashivratri 2025 : कब है मासिक शिवरात्रि, जानिए सही डेट टाइम, शुभ मुहूर्त और महत्व
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग
हलवा- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन सूजी का हलवा बनाकर भोग में लगाएं। ऐसा करने से महादेव की आप पर असीम कृपा बरसेगी।
खीर- पूजा पद्धित के अनुसार खीर भगवान शिव का सबसे प्रिय भोग है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा को दूध, चावल, चीनी, मखाना और सूखे मेवों से युक्त बनी खीर का भोग लगाने से वह शीघ्र प्रार्थना स्वीकार करते हैं और घर की संपन्नता बनी रहती है।
फल- महाशिवरात्रि की पूजा के समय आप भगवान शिव को फल का भोग लगा सकते हैं। फल में आप सेव, आनार, संतरा, बेल आदि जीचें महादेव को अर्पित कर सकते हैं।
मालपुआ- माना जाता है कि भगवान शिव को मालपुआ भी बहुत पसंद है। आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उनको इस दिन मालपुआ का भोग लगा सकते हैं।
बर्फी- मिठाई में आप भगवान शिव को गौ दूध से बनी सफेद बर्फी का भोग महाशिवरात्रि वाले दिन जरूर लगाएं। यह महादेव को सबसे प्रिय है। मान्यता है कि मिठाई में बर्फी का भोग लगाने से महादेव सभी मनोकामनाएं अपने भक्त की पूर्ण कर देते हैं।
दही और घी- मान्यता है कि भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाने से जीवन की हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। ऐसा भी माना जाता है कि जो लोग भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाते हैं उनको संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर दही और घी का प्रयोग करते हैं।