बस स्टेंड पर विधायक की उपस्थिति में होगा होली मिलन समारोह

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS / मुलताई (सलमान शाह) :- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धुरेंडी पर्व पर शुक्रवार बसस्टेंड स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल मुलताई के बब्बल सेवतकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होली मिलन समारोह में होली की शुभकामनाएं देने विधायक चंद्रशेखर देशमुख प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होने बताया कि पवित्र नगरी में विगत कुछ वर्षों से बसस्टेंड दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें धूमधाम से गाजे बाजे एवं डीजे के साथ होली मनाई जाती है। उक्त आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहता है तथा युवा वर्ग पूरे जोश से एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाते हैं।

Read Also :- Betul Samachar: ताप्ती सरोवर से छोटे तालाब में जाता है पानी लेकिन तालाब से गंदा पानी सरोवर में जाने की शिकायत

Leave a Comment