94.4 % अंक लाकर अनुज भार्गव ने बढ़ाया मुलताई का गौरव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में मुलताई निवासी अनुज भार्गव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अनुज, आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के छात्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अनुज के पिता नितिन भार्गव ने बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अनुज ने शुरू से ही पढ़ाई में मेहनत और अनुशासन बनाए रखा। इसी का परिणाम है कि उसने बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए। अनुज की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Betul Samachar- बिरसा मुंडा एवं डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं हेतु किया भूमिपूजन

Leave a Comment