Betul Local News/मुलताई :- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 26 मार्च से 29 मार्च 2025 तक मंगलवार बाज़ार मुलताई होने वाले नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ की बुधवार दोपहर 3 बजे गायत्री शक्तिपीठ मुलताई से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो गायत्री मंदिर से जय स्तंभ चौक होते हुए गांधी चौक एवं थाना रोड होते हुए बस स्टैंड से यज्ञ स्थल मंगलवार बाजार में पहुंचेगी। मुलताई एवं मुलताई क्षेत्र के आसपास के समस्त ग्रामीण गायत्री परिवार के भाई बहनों से गायत्री परिवार के उपजोंन समन्वयक दिनेश देशमुख एवं जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा सहित गायत्री परिवार मुलताई के मुख्य ट्रस्टी यादोराव निंबालकर ने सभी से अनुरोध किया है कि मुलताई एवं तहसील के सभी प्रज्ञा पीठ शक्ति पीठ एवं नव चेतना केंद्रों सहित सभी प्रज्ञा मंडल महिला मंडलों,युवा मंडल के भाई ,बहने अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Betul Samachar: मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास ने बीएमओ डॉक्टर पंचम सिंह का किया सम्मान