गेहूं उपार्जन के ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए परेशान हो रहे है किसान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/आठनेर। क्षेत्र के छोटे किसानों द्वारा गेहूं उपार्जन करने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के बार-बार फेल होने के बाद किसानों में नाराजगी है। हिडली क्षेत्र के कृषक प्रदीप जितपूरे, ने बताया कि गेहूं खरीदी के लिए सरकार दोहरी नीति अपना रही है इसकी वजह से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है गेहूं उपार्जन हेतु ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर बार-बार परेशानी आ रही है। कांग्रेस के नेता अमित जायस़वाल, गोपाल आजाद, ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए किसान विरोधी बताया है उनके द्वारा बताया है कि छोटे-बड़े किसानों के लिए गेहूं उपार्जन स्लाट बुकिंग में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।। क्यों खरीदी केंद्र पर किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन खरीदने की व्यवस्था बनाई गई है जबकि मंडी में फिलहाल किसानों का गेहूं 2100 रूपए से अधिक नही खरीदा जा रहा है। किसानों को आर्थिक स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है। किसानों के द्वारा बताया गया है कि गेहूं उपार्जन गेहूं खरीदी करने सरकार के द्वारा सरल प्रक्रिया करने की आवश्यकता है।

Betul Ki Taja Khabar: नरखेड़ में खेत में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू

Leave a Comment