कीचड़ में तब्दील हो जाता नालियों का गंदा पानी
Betul News Today/बोरदेही (सूर्यप्रकाश शेटे)– ग्राम पंचायत इटावा में बना राम मंदिर के प्रथम द्वार पर गंदगी फैली हुई है घरो से निकलने वाला गंदा पानी से गंदगी फैल रही है इस राम मंदिर में सैकड़ों लोग पुजा अर्चना करने प्रति दिन भक्त गण राम मंदिर आते है लेकिन सड़क पार करने के पहले गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ता है बताया गया की पूर्व में सड़क निर्माण में नालियां तो बनी हैं लेकिन सड़क की गहराई ज़्यादा है और जो नालियों का निर्माण किया गया था तो नालियों की हाइट ज्यादा होने की वजह से घरो से निकलने वाला गंदा पानी नालियों मे ना जाकर रोड़ पर जमा हो रहा हैं जिससे मंदिर मे जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है ना तो पानी निकासी की कोई व्यवस्था पंचायत द्वारा की गई ना तो पीडब्ल्यूडी ने इसकी सुध ली बार बार ग्राम पंचायत इटावा मे भी सरपंच सचिव को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई मुलताई पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पूर्व में भी इस मामले को लेकर इसकी लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई समस्या का समाधान नही मिला बारिश में तो यह मुख्य द्वार और सड़क तलाब मे तब्दील हो जाता है रोड से लगभग दो फिट पानी का भराव हो जाता है l
Read Also: गेहूं उपार्जन के ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए परेशान हो रहे है किसान
जबकि यहां मार्ग बोरदेही से मुलताई और आमला का एक मात्र मुख्य सड़क है पानी का भराव बारिश मे अधिक हो जाता हैं पानी का भराव सड़क पर होने से रोड़ एक्सीडेंट बड़ी सड़क दुघर्टना होने की संभावना बनी रहती हैं ग्रामीणो ने बताया की सड़क पर गंदा पानी होने की वजह से आने जाने वाले वाहनों से पैदल चलने वाले राहगीरों पर गंदा पानी उछल जाता है सड़क पर गंदगी गंदा पानी होने से मछर मंखियो से गंभीर बिमारी या महामारी फैलने भय बना है ना तो ग्राम पंचायत ध्यान आकर्षित कर रही ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग अब देखना यह होगा की इस समस्या से कब निजात मिल सकेगी

