Betul Ki Taja Khabar: साप्ताहिक बाजार आगामी बारिश के पूर्व हुआ व्यवस्थित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई (सलमान शाह) :- नगर में बैरियर नाके के आगे से कामथ तक लगने वाले साप्ताहिक बाजार को पूरी तरह नपा द्वारा व्यवस्थित कर लिया गया है। आगामी बारिश के दृष्टिगत मुरूमीकरण ,समतलीकरण सहित विभिन्न कार्य किए गए हैं जिससे बारिश में किसान एवं व्यापारियों को परेशानी नहीं होगी। बुधवार नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा बाजार स्थल का निरीक्षण कर संतुष्टि जताई। उन्होंने बताया कि पूर्व में बाजार में धूल उठती थी जिससे किसान, व्यापारी और ग्राहक परेशान हो रहे थे। समस्या बताने पर बाजार व्यवस्थित करने का सतत काम कराया गया। उन्होंने कहा कि बाजार में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है जो बारिश में बढ़ सकती है जिसके लिए तीन से चार स्थानों पर पाइप लगाए जा रहे हैं। गढ़ेकर ने कहा कि भविष्य में पक्की सीमेंटीकृत नालियां बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार में बारिश के दौरान कीचड़ ना हो इसके लिए पूरे बाजार स्थल पर बड़े बड़े बोल्डर डलवाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न सुधार कार्य किए जा रहे हैं। फिलहाल बाजार का समतली करण पूर्णता की ओर है।

Betul Ki Khabar: विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुएं में गिरी गौमाता को बचाया

Leave a Comment