स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कृष्णा मोदी को दी श्रद्धांजली

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी मुलताई द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कृष्णा मोदी को शुक्रवार बसस्टेंड स्थित शहीद स्तंभ के पास शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। भाकपा तहसील सचिव महेश शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय कृष्णा मोदी अंर्तराष्ट्रीय कम्यूनिष्ट सिद्धांतों से जुड़े पूरा जीवन जुड़े रहे। उन्होने हमेशा किसान, मजदूर एवं कामगारो, आदिवासी तथा दलितों एवं शोषित पीड़ितों की समस्याओं को जनहित में उठाया। इसके साथ ही उन्होने समय समय पर धरना, आंदोलन तथा प्रदर्शन कर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महेश शर्मा, मोहनसिंह परिहार, अजेन्द्र सिंह परिहार, पिरथी बारपेटे, सुरेश बन गोस्वामी, राजेश तायवाड़े, फिरोज शाह तथा जयराम सूर्यवंशी सहित अन्य लोगों ने बताया कि कृष्णा मोदी हमेशा संघर्ष का प्रतिक रहे तथा आंदोलनकारियों के प्रेरणास्त्रोत रहे। वे आजीवन लोगों की समस्याओं के लिए सतत प्रयासरत रहे तथा संघर्ष करते रहे भाकपा के पदाधिकारियों के द्वारा उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई।

BETUL NEWS: सावंगी में दो चचेरे भाई की स्टॉप डैम में डूबने से मौत

Leave a Comment