भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News Today/मुलताई। नगर में 21 जून शनिवार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ताप्ती तट स्थित गायत्री मंदिर क़े सामने सुबह 7 बजे सभी संगठनों द्वारा योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी की गरिमामय उपस्थिति में भाजपा नगर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता योग दिवस में शामिल रहेंगे l योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के संयोजक संजय सोनी, सहसंयोजक जया जैन, सदस्य जगदीश दवंडे द्वारा नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है l

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कृष्णा मोदी को दी श्रद्धांजली

Leave a Comment