Betul Ki Khabar: भारतीय किसान संघ तहसील चिचोली का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/चिचोली:- भारतीय किसान संघ तहसील इकाई कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग चिचोली के आदिवासी मंगल भवन में संपन्न हुआ । संभाग अध्यक्ष विनोद पाटिल द्वारा अभ्यास वर्ग मे सर्वप्रथम ध्वजा वंदन, भारत माता एवं भगवान बलराम का पूजन कर प्रारंभ किया किसान संघ के प्रातीय सदस्य पुरुषोत्तम सरले ने संगठन की रिति नीति से अवगत कराया साथ ही अनुशासन पर चर्चा कर किसानों की समस्याओं को कैसे निराकरण किया जाए यह बताया कार्यक्रम में प्रांत संभाग जिला एवं तहसील के पदाधिकारी उपस्थित हुए l

सभी शिक्षक स्वप्रेरित होकर जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें : राठौर

हरदा से उपस्थित राजेश चौधरी हरिओम गौर ने संगठन को मजबूत कर आगे की तैयारी करने के विषय पर चर्चा की कृषि एवं किसान के समक्ष तत्काल समस्याएं आ जाती है इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग और तैयार रहना होगा जिला महिला संयोजिका संगीता अवस्थी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की समाज में 50% की भागीदारी है महिलाए किसान संघ में जुड़कर आगे लेना होगा किसानो की समस्याओं का निराकरण होगा तब हमारी जीत सुनिश्चित होगी और समय पर समस्याओं का निराकरण भी हो पाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान संघ के प्रांतीय सदस्य पुरुषोत्तम सरले ,संभाग अध्यक्ष विनोद पाटिल ,संभाग सहमंत्री प्रकाश गाडगे जिला महिला संयोजिका संगीता अवस्थी जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे ,जिला मंत्री ध्रुव मलैय्या , तहसील अध्यक्ष संतोष यादव संभाग उपाध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय राजेश चौधरी हरिओम गौर सहित चिचोली इकाई संघ के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद है l

Leave a Comment