Betul Ki Khabar: अनाज व्यापारियों ने छल से किसानों की फसल की हड़प ली राशि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                   अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने की थाना प्रभारी से शिकायत

Betul Ki Khabar/मुलताई। किसानों से छल पूर्वक फसल की राशि तीन व्यापारियों द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है जिसमें किसानों ने व्यापारियों की शिकायत थाना प्रभारी मुलताई से की गई है। किसान ललित पिता दशरथ सिमैया निवासी सावंगी, अमित पिता किसन सातपुते अमरावती घाट, राजू पिता गोविंद वाडबुदे अमरावती घाट तथा चेतन पिता साहेबराव गावंडे निवासी हिवरखेड़ ने थाना मुलताई में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेश के नेतृत्व में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार को शिकायत में बताया कि प्रभात पट्टन निवासी व्यापारी ऋषिकेश संजय भद्रे, नितेश किसना भद्रे तथा किसना नत्थू भद्रे द्वारा उनकी फसल खरीदकर भुगतान नही किया गया है। उन्होने बताया कि उक्त व्यापारियों द्वारा किसानों को विश्वास में लेकर फसल ले ली गई लेकिन बाद में बहाने करने लगा जिससे किसानों के व्यापारियों पर लाखों रूपए बकाया है तथा किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसानों ने बताया कि उन्होने विश्वास करके व्यापारियों को अपनी फसल दी लेकिन व्यापारियों द्वारा विश्वासघात करते हुए फसल की राशि नही दी जा रही है जिससे वे परेशान हो चुके हैं। किसानों ने बताया कि उक्त व्यापारियों द्वारा फसल की राशि नही दी जा रही है तथा मांगने पर धमकी दी जा रही है जिससे किसानों को पुलिस का सहयोग लेना पड़ रहा है। अधिवक्ता सीएस चंदेल ने बताया कि व्यापारियों द्वारा किसानों को विश्वास में लेकर लाखों रूपए की राशि छल पूर्वक राशि हड़प ली गई है तथा भुगतान नही किया जा रहा है इसलिए किसानों द्वारा पुलिस से शिकायत की जा रही है।

Betul Samachar: दवा विक्रेता संघ ने किया 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान

Leave a Comment