Betul Ki Taja Khabar: धूमधाम से मनाया मां गेंदोली उत्सव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                  प्रतिवर्ष दो दिवसीय आयोजन में पहुंचते हैं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। मासोद में प्रति वर्ष दो दिवसीय गेंदोली माता पर्व धूमधाम से मनाया जाता है । इस वर्ष भी दो दिवसीय पर्व धूमधाम से पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया जिसमें मासोद सहित आसपास के दर्जनों गांव के श्रद्धालु शामिल हुए
श्रद्धालु प्रवीण जायसवाल ने बताया कि गेंदोली माता राजपूत समाज की कुलदेवी है जिसका पूजन राजपूत समाज के लोग सहित अन्य सामाजिक बंधु गण प्रति वर्ष श्रद्धा भाव से पूजन करते हैं पुजारी मंगल सिंह ने बताया कि भादो माह की दूज पर विधि विधान से पूजन किया जाता है l

समाज के लोगों द्वारा पवित्र स्थल से मिट्टी लाकर कारिगर नामदेव सावरकर द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया जाता है प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना कर पूजन उपरांत विसर्जन किया जाता है l इस दो दिवसीय पर्व का गेन्दोली माता के विसर्जन के साथ मंगलवार देर रात तक समापन हुआ l सामाजिक बंधुओं ने बताया कि भादो माह की दुज पर प्रतिमा निर्माण कर सोलह सिंगार उपरांत स्थापना की जाती है l वही रात में जगराता रख कर माता रानी के जस भजनों का कार्यक्रम किया जाता है

मुलताई में दो आत्महत्या की घटनाएं; युवक ने खाया जहर, मजदूर ने लगाई फांसी

दूसरे दिन मासौद सहित अन्य ग्रामो सहित दुर दराज से सामाजिक बंधूगण माता के दर्शन करने पहुंचते हैं तथा पूरे दिन माता के दर्शन के लिए सैकड़ों की तादात में भक्तों की भीड़ उमड पडी ग्रामीणों के अनुसार श्रद्धालु माता से मुरादे मांगते हैं तथा मुरादे पूरी होने पर श्रीफल की माला अर्पित करते हैं इसलिए माता को श्रीफल की माला चढ़ाने वालों का तांता लगा रहता है इसके उपरांत विशाल भंडार प्रसादी का आयोजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालुओं प्रसादी ग्रहण करते हैं जिसके बाद धूमधाम से गेन्दोली माता की झाकी निकाल कर ग्राम भ्रमन किया जाता जो जो ग्राम के चौक चौराहे से निकलती है जिसके उपरांत प्रतिमा का नदी में विसर्जन कर दिया जाता है।

Leave a Comment