Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। प्रथम सुख निरोगी काया के संदेश के साथ पीएम श्री कन्या स्कूल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक संचालक एवं पदेन शिक्षा विकासखंड अधिकारी सक्षम बारमाटे के उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड खेल अधिकारी महेश खत्री ने किया।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मुलताई, आमला और बैतूल के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के 75 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। दीप प्रज्वलित कर अपने संबोधन में बारमाटे ने छात्रों से कहा, “करो योग, रहो निरोग” और जीवन में प्रतिदिन सुबह-शाम पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि योगाभ्यास करने की सलाह दी। कार्यक्रम में पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य नरवरे, जिला योग प्रभारी नर्मदा प्रसाद मिश्रा, विकासखंड योग प्रभारी सुश्री प्रज्ञा कीर्ति वर्मा और योग कोच श्रीमती रश्मि बाथरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में के.एल. अतुलकर, श्रीमती कामना साबले, तुषार उदासी, श्रीमती ज्योति परिहार, श्रीमती अर्चना महाने, श्रीमती विजया ज्योति मगरदे, श्रीमती साहेबा भाटिया, श्रीमती ममता पवार, कमलेश डोंगरे, अरुण उइके, श्रीमती शिला इवने, हेमंत मस्की, श्रीमती गीता डोगरे और श्रीमती विमला परिहार का योगदान रहा।
Betul Ki Taja Khabar- जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ
Published on:

