शासकीय महाविद्यालय में प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई आयोजित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित प्रश्न पूछे

BETUL NEWS/भैंसदेही (मनीष राठौर):- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे ने इतिहास विभाग द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों में स्वतंत्रता संग्राम के संबंध में जागरूकता बढ़ेगी एवं उनका ज्ञानवर्धन भी होगा। प्रतियोगिता में पहले लिखित माध्यम से प्रारंभिक राउंड आयोजित किया गया जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें से 10 विद्यार्थियों को अगले चरण हेतु चयनित किया गया। इसके पश्चात पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पांच राउंड आयोजित किए गए। इनमें भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं, देशभक्ति पर आधारित फिल्मों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

Rajiv Gandhi Jayanti: कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रविराज धुर्वे एवं राज कासदे ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पलक राठौर एवं प्रगति बारपेठे रहें। तृतीय स्थान रागिनी खंडाईत एवं आरती शनवारे तथा देवधन सुजाने एवं गुणवंत उईके ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ नीलिमा धाकड़ सहायक प्राध्यापक इतिहास ने किया। प्रतियोगिता ने आयोजन में डॉ मुकेश सस्तया, रविन्द्र सिंह शाक्यवार, सुश्री विशाखा गुरुव तथा समस्त प्राध्यापकों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment